खुशखबरी: गूगल देने वाला है बड़ा अपडेट, एंड्रॉयड फोन में फ्री में बना सकेंगे AI इमेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

Gemini AI के एंड्रॉयड एप में जल्द ही एआई इमेज बनाने और उसे एडिट करने का फीचर मिलेगा। इसकी फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही है। आमतौर पर जो एआई टूल हैं उनके साथ इमेज एडिट करने की सुविधा नहीं है, लेकिन Gemini AI के साथ यह फीचर मिलेगा।

विज्ञापन
Gemini Chatbot for Android to Reportedly Get an AI Powered Image Editing Feature
Gemini AI - फोटो : Android Authority

    विस्तार

    मोबाइल एप में एआई से इमेज बनाने की सुविधा तमाम एआई कंपनियां दे रही हैं। हाल ही में मेटा एआई ने यह फीचर दिया है। अब Gemini AI इसकी तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Gemini AI में भी एआई इमेज बनाने का फीचर आने वाला है। इसकी फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक Gemini AI के एंड्रॉयड एप में जल्द ही एआई इमेज बनाने और उसे एडिट करने का फीचर मिलेगा। इसकी फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही है। आमतौर पर जो एआई टूल हैं उनके साथ इमेज एडिट करने की सुविधा नहीं है, लेकिन Gemini AI के साथ यह फीचर मिलेगा।

    विज्ञापन

    पिछले हफ्ते Meta एआई ने इमेज एडिटिंग की सुविधा दी है। Gemini AI के इस अपकमिंग फीचर के बारे में सबसे पहले एंड्रॉयड ऑथिरिटी ने जानकारी दी है। इस फीचर को Gemini AI के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 15.29.34.29 पर देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक Gemini AI के साथ यूजर्स को किसी फोटो को एडिट करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे। पहला विकल्प टेक्स्ट प्रॉम्प्ट होगा और दूसरा विकल्प किसी खास हिस्से को हाइलाइट करके होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें