Google Pixel 7a vs Pixel 7: कौन सा पिक्सल खरीदना आपके लिए होगा फायदे का सौदा, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें
Google Pixel 7a के साथ 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जबकि Pixel 7 के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट है और फेस अनलॉक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। Pixel 7a में 4385mAh की बैटरी है जिसके साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

विस्तार
Google Pixel 7a को गूगल ने हाल ही में लॉन्च किया है जो कि Pixel 6a का अपग्रेडेड वर्जन है। Google Pixel 7a की डिजाइन Pixel 7 और Pixel 7 Pro जैसी ही है। Google Pixel 7a में Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है और फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Google Pixel 7a में 4385mAh की बैटरी दी गई है। वैसे तो Google Pixel 7a और Pixel 7 में कीमत और फीचर्स को लेकर ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन कई मामलों में दोनों फोन अलग-अलग हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 50,000 रुपये से कम कीमत में Google Pixel 7a या Google Pixel 7 में से कौन बेस्ट है।
Google Pixel 7a की कीमत 43,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को चॉक, स्नो और सी कलर में खरीदा जा सकेगा।
Pixel 7 को अब फ्लिपकार्ट से 56,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी और इसे स्नो, ऑब्सडियन और लेमनग्रास कलर में खरीदा जा सकता है।
Pixel 7a और Pixel 7 दोनों फोन में एंड्रॉयड 13 मिलता है। Pixel 7a में जहां 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, वहीं Pixel 7 में 6.32 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। गूगल के इन दोनों फोन में Tensor G2 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
- Karnataka Election: सोशल मीडिया ने कहा- बेंगलुरु के किंग 'कोहली' से पंगा लेना पड़ा भारी, देखें मजेदार मीम्स
- Karnataka Election: "वो कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत, दक्षिण भारत BJP मुक्त हो गया", पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन
- JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें प्लान की कीमत और फायदे
- कंफर्म: 16 मई को भारत में लॉन्च होगा Lava Agni 2 5G, मिलेगा मीडियाटेक का यह प्रोसेसर