Karnataka Election: "वो कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत, दक्षिण भारत BJP मुक्त हो गया", पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन
कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की काफी चर्चा हुई और अब बीजेपी की हार के बाद बजरंग बली एक बार फिर से चर्चा में हैं। कर्नाटक चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा है। आइए उस पर एक नजर डालते हैं...

विस्तार
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होने लगी है। छह महीने के अंदर लगातार दूसरी बार भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता भी चली गई। वहीं, देशभर में राजनीतिक संकट से जूझ रही कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। एक के बाद एक लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही कांग्रेस के लिए पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक चुनाव किसी तोहफे से कम नहीं है। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की काफी चर्चा हुई और अब बीजेपी की हार के बाद बजरंग बली एक बार फिर से चर्चा में हैं। कर्नाटक चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा है। आइए उस पर एक नजर डालते हैं...
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल:
"वो कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत, दक्षिण भारत BJP मुक्त हो गया है"
अखिलेश यादव:
कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे:
यह वास्तव में कर्नाटक के लोगों की जीत है। उन्होंने अपने प्रगतिशील भविष्य, अपने कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए मतदान किया है। हाथ जोड़कर, हम पर विश्वास करने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस पार्टी 5 गारंटियों को लागू करेगी। मैं कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देता हूं। हम हम पर उनके विश्वास को बनाए रखेंगे। हमने अपने घोषणापत्र में जिन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है, हम उन्हें लागू करेंगे। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने तब भी प्रचार किया जब वह ठीक नहीं थीं।
जय कर्नाटक! जय हिन्द!
सिद्धारमैया :
कर्नाटक का परिणाम लोकसभा चुनाव की नींव, राहुल के पीएम बनने की उम्मीद है।
बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा:
बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे। मैं इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।"
बीके हरिप्रसाद, कांग्रेस:
शाह यह कहने वाले कौन होते हैं कि अगर कर्नाटक ने मोदी को वोट नहीं दिया तो राज्य को आशीर्वाद नहीं मिलेगा? क्या मोदी भगवान हैं? कर्नाटक देश में तीसरा सबसे बड़ा करदाता है। हम यूपी या बिहार नहीं हैं।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, दिल्ली:
मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया...इससे साबित हो गया है सत्ताधारी नहीं आम जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी।