Google Pixel 4a स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ तीन अगस्त को हो सकता है लॉन्च

गूगल अपने पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन में नया मेंबर जोड़ने को तैयार है। कहा जा रहा है कि Google Pixel 4a गूगल का पिक्सल सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Google Pixel 4a को तीन अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
Google Pixel 4a की संभावित स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 4a में 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन को हाल ही में गूगल के कनाडा स्टोर पर देखा गया था जिसके मुताबिक इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी, जबकि रियर पैनल पर क्वॉयर शेप में कैमरा सेटअप मिलेगा। गूगल पिक्सल 4एक की बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Google Pixel 4a की संभावित कीमत
वैसे तो गूगल ने फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी नहीं दी है लेकिन जानकारों के मुताबिक यह गूगल का सबसे सस्ता फोन होगा। अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल 4ए दो वेरियंट में लॉन्च होगा जिनमें 65 जीबी और 128 जीबी वेरियंट होंगे। 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,400 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 26,100 रुपये बतायी जा रही है।