Google Pixel 4 और Pixel 4 XL आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) आज ग्लोबल लेवल पर चार सीरीज के तहत पिक्सल 4 (Google Pixel 4) और पिक्सल 4एक्सएल (Google Pixel 4 XL) को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले दोनों फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। वहीं, लोगों को भी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन का बेसबरी से इंतजार था, जो अब कुछ समय बाद खत्म होने वाला है।
यूजर्स को पिक्सल 4 और पिक्सल 4एक्सएल में दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिल सकता है। गूगल सबसे पहले इस दोनों फोन को अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में उतारेगा। लेकिन भारत समेत अन्य देशों में दोनों फोन कब एंट्री लेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
यूजर्स दोनों स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। वहीं, फोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा। फिलहाल, पिक्सल 4 और पिक्सल 4एक्सएल की कीमत को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो यह स्मार्टफोन्स ग्राहकों के लिए पिंक, स्काई ब्लू, ग्रीन, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होंगे।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल सीरीज में डुअल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देगा। गूगल पिक्सल 4 में 6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2280 होगा। साथ ही कंपनी पिक्सल एक्सएल में 6.3 इंच की डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1440X3040 होगा। इसके अलावा कंपनी दोनों फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।
- Tecno Camon 12 Air भारत में लॉन्च, यह है पंचहोल डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन
- भारत में iPad (2019) की सेल हुई शुरू, मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट, खास फीचर्स से लैस
- Apple अगले साल करेगा सबसे सस्ता फोन लॉन्च, आईफोन 8 की तरह होगा डिजाइन
- बड़ी खबर: Redmi K20 और K20 Pro की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा पॉप अप कैमरा