Apple अगले साल करेगा सबसे सस्ता फोन लॉन्च, आईफोन 8 की तरह होगा डिजाइन

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) अगले वर्ष किफायती कीमत के साथ आईफोन एसई2 (Iphone SE2) को लॉन्च करने वाली है। वहीं, कंपनी के इस फोन को लेकर पहले कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें फीचर्स का खुलासा हुआ हैं। हाल ही में आईफोन एसई2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कीमत के बारे में पता चला है। रिपोर्ट की मानें तो एपल इस फोन को 28 हजार रुपये की कीमत के साथ ग्लोबल बाजार में उतारेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन में ए13 प्रोसेसर और 3जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही लोग इस फोन को स्पेस ग्रे, सिल्वर और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। आईफोन एसई2 का लुक आईफोन 8 से मिलता है। साथ ही सुरक्षा के लिए फेसआईडी का फीचर दिया जाएगा। एपल शायद ही इस फोन में टच आईडी दे सकती है, क्योंकि इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा।
कैमरा की बात करें तो कंपनी इस फोन में आईफोन 11 वाला कैमरा सेटअप दे सकती है। इससे पहले लॉन्च हुए आईफोन एसई में आईफोन 6 वाला कैमरा दिया गया था। सूत्रों की मानें तो यूजर्स को इस फोन के कैमरा में नाइट मोड और शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस फोन में आईफोन 8 की बैटरी देगी। साथ ही आईफोन एसई2 को 5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
- IMC 2019: इंडिया मोबाइल कांग्रेस शुरू, 30 देशों के 500 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
- आप भी घर बैठे अब कमा सकेंगे 20,000 रुपये हर महीना, बस करना होगा ये काम
- बड़ी खबर: Redmi K20 और K20 Pro की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा पॉप अप कैमरा
- Amazon Great Indian Sale: आपको इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 60 फीसदी का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा