बड़ी खबर: Redmi K20 और K20 Pro की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा पॉप अप कैमरा

भारत में त्यौहार का सीजन शुरु हो चुका है, जिसको ध्यान में रखकर स्मार्टफोन कंपनियों से लेकर अमेजन और फ्लिपकार्ट ने सेल आयोजित की हैं। इस कड़ी में शाओमी (Xiaomi) ने भी ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए दिवाली विद एमआई (Diwali With Mi) सेल को पेश किया है।
एमआई की सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी। लोगों को रेडमी वाय3 और रेडमी 8 जैसे स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक की छूट भी दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने सेल के दौरान रेडमी के20 (Redmi K20) और रेडमी के20 प्रो (Redmi K20 Pro) की कीमत में कटौती की है। तो चलिए जानते है रेडमी के20 और के20 प्रो की नई कीमत...

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की नई कीमत
ग्राहक कीमत कम होने के बाद रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम वेरियंट को 24,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 30,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। वही दूसरी तरफ ग्राहक रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 19,999 रुपये की नई कीमत में खरीद सकेंगे। साथ ही 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 23,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।
- जल्द आने वाला है Smart Mirror, अब आपको घर में ही मिलेगी वर्कआउट और योगा की ट्रेनिंग
- अभी भी बंद नहीं हुआ है पेजर, फैक्स, बैंक चेक और कैसेट का इस्तेमाल, जानें क्यों
- Samsung Galaxy Tab S6 UNBOXING: दमदार बैटरी के साथ मिलेगा SD 855 प्रोसेसर
- Xiaomi ला रही है 50X जूम कैमरे के साथ स्मार्टफोन, Huawei P30 Pro से होगा मुकाबला