भारत में iPad (2019) की सेल हुई शुरू, मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट, खास फीचर्स से लैस

एपल (Apple) ने आईफोन 11 समेत आईपैड (iPad 2019) को पिछले महीने लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने वॉच सीरीज 5 को भी ग्लोबल मार्केट में उतारा था। अब आईपैड 2019 (ipad 2019) की भारत में सेल शुरू हो गई है। वहीं, ग्राहकों को आईपैड की खरीदारी पर 10 फीसदी डिस्काउंट और नॉ कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलेंगे। इससे पहले आईफोन 11 की बंपर सेल हुई थी। आईपैड ओएस और ए10 Fusion एसओसी आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित है। यह पैड ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
एपल इस टैब को दो वेरियंट्स में भारतीय बाजार में उतारा है :-
1. वाई-फाई और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 29,900 रुपये है। वहीं, कंपनी ने 128 जीबी वाले आईपैड की कीमत 37,900 रुपये रखी है।
2. Wi-Fi + Cellular के 32 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 40,900 रुपये है। साथ ही एपल ने आईपैड 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 48,900 रुपये रखी है।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को आईपैड की खरीदारी पर 5 फीसदी कैशबैक और 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक उपभोक्ताओं को क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर नो कॉस्ट ईएमआई और 1,750 रुपये की छूट देगा।
एपल आईपैड 10.2 के फीचर्स के बारे में कंपनी ने कोई खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें 10.2 इंच की रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें ए10 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और LTE का सपोर्ट है। इसमें एपल पेंसिल का भी सपोर्ट मिलेगा। पेंसिल आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 8,500 रुपये है।
- Apple अगले साल करेगा सबसे सस्ता फोन लॉन्च, आईफोन 8 की तरह होगा डिजाइन
- IMC 2019: इंडिया मोबाइल कांग्रेस शुरू, 30 देशों के 500 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
- आप भी घर बैठे अब कमा सकेंगे 20,000 रुपये हर महीना, बस करना होगा ये काम
- बड़ी खबर: Redmi K20 और K20 Pro की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा पॉप अप कैमरा