Gionee M12 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5100mAh की है बैटरी

जियोनी ने अपने नए स्मार्टफोन Gionee M12 को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया है। नाइजीरिया में Gionee M12 की बिक्री भी शुरू हो गई है। Gionee M12 में क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ-साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6.55 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Gionee M12 की कीमत
Gionee M12 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत NGN (नाइरा) 78,900 यानी करीब 15,400 रुपये है, हालांकि यह कीमत फोन के हीलियो A25 प्रोसेसर वाले वेरियंट की है। वहीं हीलियो P22 प्रोसेसर वाले वेरियंट की कीमत NGN 85,000 यानी करीब 16,600 रुपये है। Gionee M12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ हीलियो P22 प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत NGN 75,000 यानी करीब 14,600 रुपये है।
Gionee M12 की स्पेसिफिकेशन
Gionee M12 में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा Gionee M12 में 6.55 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इस फोन को दो अलग-अलग प्रोसेसर मॉडल यानी मीडियाटेक हीलियो A25 और हीलियो P22 के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Gionee M12 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Gionee M12 में चार रियर कैमरे हैं। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का GM1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।
- Panasonic की nanoe X टेक्नोलॉजी कोरोना को रोकने में 99.99 फीसदी है कारगर
- WhatsApp में आ रहा है बड़े ही कमाल का फीचर, बीटा वर्जन पर हो रही है टेस्टिंग
- International Men's Day 2020: सोशल मीडिया ने गूगल से पूछा- क्यों नहीं बनाया डूडल, कहां है आपकी समानता?
- Festive sale 2020: Realme और Xiaomi ने बेच डाले 1 करोड़ 50 लाख स्मार्टफोन