International Men's Day 2020: सोशल मीडिया ने गूगल से पूछा- क्यों नहीं बनाया डूडल, कहां है आपकी समानता?

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Nov 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Men's Day 2020: Social Media Reaction Read The Funny Tweets And Post on International Men's Day
international mens day memes - फोटो : social media

    Happy International Men's Day 2020: 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में पहली बार 2007 में 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य पुरुषों का मानसिक स्वास्थ्य, पुरुषत्व के सकारात्मक गुणों की सराहना, समाज में मौजूद पुरुष रोल मॉडल्स को मुख्यधारा में लाना, लैंगिक समानता आदि हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे भेदभाव के रूप में देख रहे हैं। आइए पढ़ते हैं कुछ मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट....

    फेसबुक पर अनिमेष वर्मा नाम के एक यूजर ने एक फोटो शेयर की है जिसमें गूगल पर भेदभाव का आरोप लगाया गया है। फोटो में दिख रहा है कि अन्य दिवस पर गूगल डूडल बनाता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर गूगल ने कोई डूडल नहीं बनाया है। फोटो के साथ एक कैप्शन भी है जिसमें गूगल से पूछा गया है कि क्या यही आपकी समानता है।

    विज्ञापन
    International Men's Day 2020: सोशल मीडिया ने गूगल से पूछा- क्यों नहीं बनाया डूडल, कहां है आपकी समानता?
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें