Festive sale 2020: Realme और Xiaomi ने बेच डाले 1 करोड़ 50 लाख स्मार्टफोन
Realme ने 45 दिन में बेचे 83 लाख फोनदिवाली सेल में Xiaomi ने बेच डाले 90 लाख स्मार्टफोनRealme को मिला वियरेबल मार्केट का ताज

विस्तार
वैसे तो दिवाली और फेस्टिव सीजन में भारतीय में गैजेट की जमकर खरीदारी होती है लेकिन साल 2020 गैजेट की खरीदारी के मामले में बहुत की खास रहा है। इस साल फेस्टिव और दिवाली सेल में शाओमी और रियलमी ने 1 करोड़ 53 लाख स्मार्टफोन बेच डाले हैं जिनमें से शाओमी ने 90 लाख और और रियलमी ने 63 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Realme सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बन गया है। साल 2019 के मुकाबले रियलमी की ग्रोथ करीब 20 प्रतिशत अधिक रही है।
रियलमी ने बुधवार को कहा फेस्टिव सीजन के 45 दिनों में उसने करीब 83 लाख डिवाइसेज की सेल की, जिनमें 63 लाख स्मार्टफोन्स ही हैं। पिछले साल के मुकाबले रियलमी की सेल इस साल फेस्टिव सीजन में 20 फीसदी अधिक रही है। इस सेल के साथ ही 2020 में रियलमी 2020 की तीसरी तिमाही में फास्टेस्ट ग्रोइंग स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में सामने आई है और करीब पांच करोड़ डिवाइसेज बेचे हैं।
मार्केट ट्रैकिंग फर्म काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान हुए कंपनी की कुल बिक्री की 50 फीसदी भारत में ही हुई है। वहीं IDC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रियलमी ने भारत में सबसे ज्यादा वियरेबल प्रोडक्ट बेचे हैं। भारतीय वियरेबल मार्केट में रियलमी नंबर-1 ब्रांड बन चुका है।
शाओमी ने दिवाली सेल में बेचे 90 लाख स्मार्टफोन
शाओमी ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि केवल दिवाली सेल में उसने 90 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं, जबकि कंपनी ने कुल 1 करोड़ 30 लाख गैजेट बेचे हैं जिनमें टीवी, मोबाइल और अन्य गैजेट शामिल हैं। शाओमी के मुताबिक इस दौरान Mi 10T Pro, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi 9 Prime, Redmi 9, Redmi 9A बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बने हैं।
शाओमी के 40 लाख स्मार्ट टीवी की हुई बिक्री
शाओमी ने कहा है कि दिवाली सेल में उसने 40 लाख स्मार्ट टीवी, एमआई इकोसिस्टम प्रोडक्ट और एसेसरीज बेचे हैं। दिवाली में 4,50,000 एमआई टीवी और होम इंटरटेनमेंट प्रोडक्ट की बिक्री हुई है। कंपनी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले 50/55 इंच वाले टीवी की बिक्री में 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। शाओमी ने इस सेल में एक करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं। इसके अलावा उसके एयर प्यूरीफायर की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 100 फीसदी का इजाफा दिखा है।
- Jio Phone Price: Jio जल्द दे सकता है झटका, महंगा होने वाला है 699 रुपये वाला Jio Phone
- International Men's Day 2020: सोशल मीडिया ने गूगल से पूछा- क्यों नहीं बनाया डूडल, कहां है आपकी समानता?
- Amazfit BIP U Review: फिटनेस बैंड की कीमत में एक बढ़िया स्मार्टवॉच
- Soundcore Life Q20 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, 60 घंटे का है बैटरी बैकअप