Flipkart ला रहा है अपना स्मार्टफोन Billion Capture+, जानें खासियत

तमाम कंपनियों के स्मार्टफोन बेचने के बाद फ्लिपकार्ट अब अपना स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्टBillion Capture+नाम से स्मार्टफोन बाजार में उतारेगा। फ्लिपकार्ट ने साइट पर फोन बैनर भी लगाया है। यह फोन 15 नवंबर को लॉन्च होगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये होगी। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत।

फ्लिपकार्ट के ऐड के मुताबिक यह फोन मेड इन इंडिया होगा। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2.5D ड्रैगनटेल ग्लास, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज होगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
इसके अलावा फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप (13MP+13MP) कैमरा है। इसके अलावा कैमरे में सुपर नाइट मोड और बोकेह इफेक्ट देने का दावा किया गया है। बोकेह इफेक्ट बैकग्राउंड को ब्लर करता है।
ये भी पढ़ें ः एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा 300GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, वैलिडिटी 360 दिन
इसके अलावा फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। बिलियन कैप्चर+ में 3500mAh की बैटरी होगी जिसे लेकर 2 दिन के बैकअप का दावा किया गया है। बैटरी क्लिक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। वहीं कंपनी ने कहा है कि 130 सर्विस सेंटर खोले जाएंगे ताकि यूजर्स को परेशानी ना हो।