5,099 रुपये में खरीदें यह 4G स्मार्टफोन, 1 साल तक कर सकते हैं रिप्लेस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Zen Admire Unity launched in India with 365 day replacement offer
Zen Admire Unity

    जेन मोबाइल ने भारत में अपना नया 4जी स्मार्टफोन Zen Admire Unity पेश किया है। इस फोन की बिक्री 10 नवंबर से होगी। इस फोन के साथ कंपनी एक साल तक फोन रिप्लेसमेंट की वारंटी दे रही है। यानी एक साल तक कोई दिक्कत आने पर आप इस फोन के बदले नए फोन ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए कंपनी ने कुछ शर्तें भी रखी है।

    Zen Admire Unity की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Zen Admire Unity
    Zen Admire Unity

    इस डुअल सिम सपोर्ट फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। वहीं फोन में, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, A-GPS, Micro-USB और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन में 2300mAh की बैटरी है जिसे निकाला जा सकता है। इस फोन में अमेजॉन प्राइम वीडियो ऐप, Vistoso, Go2Pay, Chillx और Zen स्टोर जैसे ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। साथ ही इसमें एक GIF ऐप भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें