फेसबुक पर अब नहीं दिखेंगे फेक न्यूज, कंपनी ला रही है यह नया फीचर

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Apr 2017 11:19 AM IST
Facebook shows Related Articles and fact checkers before you open links
Facebook

    फेक न्यूज और फेक कंटेंट से परेशान फेसबुक ने अब तक का सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। अपने यूजर्स को गलत और अफवाह खबरों से बचाने के लिए फेसबुक नया फीचर न्यूज फीड में एड करने की तैयारी कर रहा है। इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। फेसबुक ने फेक न्यूज के खिलाफ रिलेटेड कंटेंट देने की तैयारी कर रहा है। यानी जब न्यूज फीड में आपके सामने कोई न्यूज आएगी तो आपको उसी के साथ उससे संबंधित कंटेंट भी दिखेंगे।इनमें वे कंटेंट भी शामिल होंगे जो थर्ड पार्टी कंटेंट चेकर द्वारा टेक किए गए हैं।

    ये भी पढ़ें- फेसबुक ला रहा है ऐसी टेक्नोलॉजी, आप सोचेंगे और हो जाएगा टाइप

    उदाहरण के लिए जैसे आपको न्यूज फीड में दिखता है कि 'चॉकलेट खाने से कैंसर होता है', तो लिंक करने से पहले इसके साथ ही आपको एक बॉक्स भी दिखेगा जिसमें थर्ड पार्टी फैक्ट चेकर या किसी बड़े मीडिया हाउस का भी आर्टिकल होगा। फेसबुक ने फीचर के बारे में बताया कि अभी इसकी टेस्टिंग हो रही है। सही साबित होने पर जल्द ही इसे रिलीज कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- फेसबुक लॉगिन में हो रही है दिक्कत तो हो जाएं अलर्ट, हैकर्स के निशाने पर हैं आप

    बता दें कि फेसबुक ने रिलेटड आर्टिकल का फीचर 2013 में ही शुरू किया था लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान फेसबुक पर फेक न्यूज को बढ़ाया देने का आरोप लगा और इसके लिए आलोचना भी हुई। जिसके बाद फेसबुक लगातार फेक केंटेट के खिलाफ कड़ा कदम उठा रहा है।

    और पढ़ें...