रिलायंस जियो ने पेश किया नया पोस्टपेड प्लान

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Apr 2017 03:19 PM IST
Reliance jio new postpaid plan updated see here details
Jio

    रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। पहले जहां वेबसाइट पर केवल प्रीपेड प्लान दिख रहे है, वहीं अब पोस्टपेड प्लान भी कंपनी ने जारी कर दिया है। ये पोस्टपेड प्लान जियो के प्राइम और नॉन प्राइम मेंबर दोनों के लिए हैं। हालांकि दुःख की बात ये है कि कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए सिर्फ तीन ही प्लान जारी किया है।

    ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा है 810GB डाटा, लेना होगा यह प्लान

    पोस्टपेड के लिए जियो के ये हैं तीन नए प्लान

    jio
    jio

    कंपनी की वेबसाइट पर पोस्टपेड यूजर्स के लिए 309 रुपये, 509 और 999 रुपये के प्लान हैं। 309 रुपये में प्राइम यूजर्स को 90 जीबी डाटा (प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी), अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज है। इसकी वैधता 900 दिनों की है, जबकि नॉन प्राइम यूजर्स को इसी प्लान के तहत प्रतिदिन 1 जीबी लिमिट के साथ 30 जीबी डाटा मिलेगा और वैधता 30 दिनों की होगी।

    ये भी पढ़ें- जियो फ्री में दे रहा है 100GB डाटा, करना होगा यह काम

    509 रुपये वाले प्लान में प्राइम मेंबर को 90 दिनों तक 2 जीबी डाटा रोज मिलेगा और नॉन प्राइम यूजर्स को 1 महीना के लिए 60 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा यूज की सीमा 2 जीबी प्रतिदिन होगी। 999 रुपये वाले प्लान में प्राइम यूजर्स को 180 जीबी डाटा 90 दिनों के लिए मिलेगा, प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा कोई नहीं होगी। जबकि 999 रुपये में नॉन प्राइम मेंबर को 60 जीबी डाटा 1 महीना के लिए मिलेगा। प्रतदिन डाटा यूज की सीमा नहीं होगी। बता दें कि ये फायदा केवल पहले रिचार्ज पर ही मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- जियो यूजर्स अभी भी ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप, ये है शर्त

    दूसरे रिचार्ज में 309 रुपये, 509 रुपये और 999 रुपये के प्लान चेंज हो जाएंगे। यानी क्रमशः 30 जीबी, 60 जीबी और 60 जीबी डाटा मिलेगा और वैधता 30 दिनों की होगी। इसके अलावा कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक प्लान जारी किया है जिसमें पहले से ज्यादा डाटा मिल रहा है। इनमें से सबसे शानदार 9,999 रुपये वाला है जिसमें पहले रिचार्ज पर 420 दिनों की वैधता के साथ 810 जीबी डाटा मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें