इंटरनेट के बारे में अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने की बड़ी भविष्यवाणी

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Apr 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
alibaba founder jack ma said internet will destroyed the world economy
जैक मा - फोटो : source

    चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने पूरी दुनिया को इंटरनेट की ताकत से आगाह कराते हुए कहा है कि आने वाले 30 सालों में इंटरनेट भारी तबाही मचाने वाला है। दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- रोबोट के भविष्य के बारे में क्या कहती हैं ये 7 टेक हस्तियां

    जैक मा ने झंगझऊ में आयोजित एक आंट्रप्रन्योरशिप कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम इंटरनेट की दुनिया में जितना खुश हैं उससे कहीं ज्यादा हमें दुःख को झेलने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि तीन दशक में दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में इंटरनेट भारी तबाही मचाने वाला है।' उन्होंने इसके लिए रोबोट के कारण कम हो रही नौकरियों का हवाला दिया।

    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा कि हमें रोबोट के साथ काम करना सीखना होगा, तभी हम आने वाले समय में इंटरनेट आधारित अर्थव्यवस्था में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बड़ी कंपनियों के सीईओ की जगह ले लेंगे। ये भी संभव है कि टाइम मैगजिन के कवर पर बेस्ट सीईओ के रूप में किसी रोबोट की फोटो छपी हो। मा ने कहा कि वे इसे लेकर काफी गंभीर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें