एलन मस्क अब अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करेंगे, एपल-सैमसंग से लेंगे सीधी टक्कर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

एक ट्वीट के रिप्लाई में एपल ने कहा कि वे एक वैकल्पिक फोन लाएंगे। दरअसल एपल और गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से ट्विटर के हटाए जाने को लेकर एक ट्विटर पर चर्चा हो रही थी जिसके रिप्लाई में एलन मस्क ने फोन लाने की बात कही है.

विज्ञापन
Elon Musk to make smartphones if Apple Google do this details here
elon musk - फोटो : Twitter

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क हर वो चीज खरीद लेना चाहते हैं या उसे खुद पैदा करना चाहते हैं जिससे उन्हें थोड़ी भी दिक्कत होती है। दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से एलन मस्क को फेक अकाउंट को लेकर दिक्कत थी तो उन्होंने ट्विटर को खरीद लिया। अब ट्विटर में वे लगातार बदलाव कर रहे हैं जिनमें ब्लू टिक को शुल्क आधारित करने जैसा बड़ा बदलाव भी शामिल है। अब एलन मस्क खुद का स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहे हैं।

    स्मार्टफोन मार्केट में Elon Musk की टक्कर एपल, गूगल और सैमसंग जैसी बड़ी दिग्गज कंपनियों से होगा। हाल ही में एक ट्वीट के रिप्लाई में एपल ने कहा कि वे एक वैकल्पिक फोन लाएंगे। दरअसल एपल और गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से ट्विटर के हटाए जाने को लेकर एक ट्विटर पर चर्चा हो रही थी जिसके रिप्लाई में एलन मस्क ने फोन लाने की बात कही है.

    विज्ञापन

    एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं निश्चित रूप से आशा करता हूं कि यह उस पर न आए, लेकिन हां, अगर कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो मैं एक वैकल्पिक फोन बनाऊंगा।" यह पूरी चर्चा तब शुरू हुई जब कुछ यूजर्स ने एपल और गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर "पक्षपाती" रवैया का आरोप लगाया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एलन मस्क फिलहाल अंतरिक्ष ट्रैवल, इलेक्ट्रिक गाड़ियों, बिल्डिंग निर्माण और सोशल मीडिया जैसे कारोबार को हैंडल कर रहे हैं। भविष्य में इस बात की भी संभावना है कि एलन मस्क स्मार्टफोन प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाएंगे।

    बता दें कि स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में Apple और Google की ही लंबे समय से कब्जा है। करीब 15 साल से मार्केट एंड्रॉयड और आईओएस ही फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में राज कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें