WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, ऑडियो स्टेटस भी कर सकेंगे शेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Nov 2022 12:21 PM IST
सार

नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें स्टेटस अपडेट के लिए माइक्रोफोन का आइकन देखा जा सकता है। अपडेट के बाद WhatsApp iOS यूजर को स्टेटस अपडेट पर क्लिक करके फिर माइक्रोफोन वाले आइकन पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Testing Voice Status Update for iOS Beta
WhatsApp - फोटो : Istock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। नए अपडेट के बाद WhatsApp के स्टेटस पर आप वॉयस मैसेज भी शेयर कर सकेंगे। फिलहाल WhatsApp स्टेटस में फोटो, वीडियो, टेक्स्ट और लिंक शेयर का ऑप्शन मिलता है। कहा जा रहा है कि यह फीचर पहले iOS यूजर्स के लिए आएगा। इसकी बीटा टेस्टिंग भी चल रही है।

    WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है जो कि व्हाट्सएप के नए-नए फीचर को ट्रैक करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेटस के लिए वॉयस नोट 30 सेकेंड का होगा। आपको याद दिला दें कि स्टेटस वीडियो भी आप 30 सेकेंड का ही शेयर करते हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के साथ नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें स्टेटस अपडेट के लिए माइक्रोफोन का आइकन देखा जा सकता है। अपडेट के बाद WhatsApp iOS यूजर को स्टेटस अपडेट पर क्लिक करके फिर माइक्रोफोन वाले आइकन पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उसके बाद ऑडियो फाइल अपलोड करने या वॉयस को रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिलेगा। वॉयस स्टेटस के साथ टेक्स्ट लिखने का भी विकल्प मिलेगा। इसके साथ भी एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन मिलेगा और सभी प्राइवेसी सेटिंग मिलेगी। iOS के अलावा इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड के लिए भी अपकमिंग अपडेट पर शुरू होने वाली है।

    बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में WhatsApp Polls जारी किया है जो कि एंड्रॉयड और iOS के लिए है। व्हाट्सएप पोल फीचर की मदद से आप 24 घंटे के लिए किसी भी मुद्दे पर लोगों की राय ले सकते हैं। पोल फीचर का इस्तेमाल आप व्हाट्सएप ग्रुप के लिए भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें