Amazon की यह सर्विस भारत में हो रही बंद, अगले महीने लग जाएगा ताला
आपको याद दिला दें कि Amazon Food की शुरुआत मई 2020 में बेंगलुरु से हुई थी और मार्च 2021 तक इसे बेंगलुरु के 62 अन्य पिन कोड तक पहुंचाया गया।

विस्तार
ई-कॉर्मस कंपनी Amazon भारत में फुड डिलीवरी सर्विस बंद करने जा रही है। Amazon की फुड डिलीवरी सर्विस 29 दिसंबर को पूरी तरह से बंद हो जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अमेजन फुड डिलीवरी को भारत में Swiggy और Zomato जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही थी। अपनी सर्विस बंद करने के संबंध में पार्टनर रेस्तरां को अमेजन ने सूचित कर दिया है। सभी पार्टनर को भेजे गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 29 दिसंबर से सेवाएं बंद हो रही हैं।
द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने अपनी फुड डिलीवरी सर्विस बंद करने की पुष्टि की है और सभी पार्टनर रेस्तरां को सभी भुगतानों को पूरा करने का आश्वासन दिया है, हालांकि अमेजन के पार्टनर 31 जनवरी तक अमेजन टूल का एक्सेस कर सकेंगे।
अमेजन के इस फैसले का मतलब यह है कि आप अब अमेजन फुड के जरिए ऑर्डर नहीं कर पाएंगे। आपको याद दिला दें कि Amazon Food की शुरुआत मई 2020 में बेंगलुरु से हुई थी और मार्च 2021 तक इसे बेंगलुरु के 62 अन्य पिन कोड तक पहुंचाया गया।
अमेजन फुड के अलावा कंपनी Amazon Academy को भी बंद करने जा रही है जो कि हाई स्कूल तक के बच्चों के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म था। अमेजन एकेडमी की शुरुआत पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान हुई थी।
इसके अलावा अमेजन पिछले कुछ दिनों से छंटनी को लेकर भी चर्चा में है, हालांकि इस रिपोर्ट को अमेजन ने खारिज भी कर दिया है। अमेजन ने कहा है कि कंपनी ने किसी को नौकरी से नहीं निकाला है। कुछ लोग वॉलेंटेरी रिडक्शन ऑफर के तहत खुद अपनी कंपनी छोड़कर गए हैं।
कंपनी बोली- वर्तमान ग्राहकों और साझीदारों के हित में लिया फैसला
इस मामले में अमेजन ने कहा है कि उसने भारत के दक्षिणी शहर बेंगलुरु में ‘अमेजन फूड्स’ जिसे वह पिछले कुछ समय से ट्रायल के रूप में चला रही थी, उसे बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी के प्रवक्ता की ओर से मीडिया को बताया गया है कि वार्षिक संचालन से जुड़े प्लान की रिव्यू के तहत अमेजन फूड्स को बंद करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हम हम ऐसे फैसलों को हल्के में नहीं लेते। हम इस तरह के बिजनेस को एक चरणबद्ध तरीके बंद कर रहे हैं, ताकि अपने वर्तमान ग्राहकों और साझेदारों की देखभाल कर सकें।
- Nothing Phone 1 के लिए जारी हुआ बड़ा अपडेट, मिलेंगे ये अहम फीचर्स
- एक सेकेंड में इन कंपनियों की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप, इनके सामने टिकते नहीं अंबानी-अदाणी
- अनजान नंबर से आया वीडियो कॉल आपको तबाह कर सकता है, ऐसे चल रहा पूरा खेल
- Twitter Blue: दो दिसंबर को री-लॉन्च होगी सर्विस, अब तीन अलग-अगल रंगों में होगा टिक मार्क