Nothing Phone 1 के लिए जारी हुआ बड़ा अपडेट, मिलेंगे ये अहम फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

नए अपडेट को लेकर Nothing ने बेहतर ऑप्टिमाइजेशन और परफॉरमेंस का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि नए अपडेट के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग में ऑडियो क्वॉलिटी पहले के मुकाबले बेहतर होगी।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 Gets New Update With November 2022 Security Patch details here
Nothing phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing ने अपने फोन Nothing Phone 1 के लिए Nothing OS 1.1.7 अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को AirPods की बैटरी परसेंटेज भी दिखेगी, हालांकि इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग ही हो रही है तो ऐसे में आपको नहीं मिला है तो कोई परेशान होने वाली बात है। जल्द ही यह फीचर आपको मिल जाएगा। इसके अलावा नए अपडेट के साथ Nothing Phone 1 के कई सारे बग फिक्स किए गए हैं। इस अपडेट के साथ नवंबर का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी है।

    नए अपडेट को लेकर Nothing ने बेहतर ऑप्टिमाइजेशन और परफॉरमेंस का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि नए अपडेट के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग में ऑडियो क्वॉलिटी पहले के मुकाबले बेहतर होगी। नथिंग ने नए अपडेट को लेकर यह भी कहा है कि बैटरी परसेंटेज इंडिकेटर में अब बैटरी लाइफ की जानकारी सटीक मिलेगी। बता दें कि पहले बैटरी इंडिकेटर को लेकर कई यूजर्स ने शिकायतें की हैं।

    विज्ञापन

    Nothing OS अपडेट के साथ लॉक स्क्रीन में व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन वाले बग को भी फिक्स किया गया है। नए अपडेट के साथ फोन के गर्म होने की भी शिकायत दूर हो सकती है। Nothing OS 1.1.7 अपडेट की साइज 79.72MB है। इसे आप Settings > System > System updates को फॉलो करके भी अपडेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में एंड्रॉयड 13 आधारित Nothing OS 1.5.0 बीटा अपडेट का टीजर भी जारी किया है, हालांकि बीटा प्रोग्राम लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि Nothing Phone 1 के लिए Android 13 का स्टेबल अपडेट 2023 की शुरुआत में जारी होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें