दुनिया का सबसे छोटा फोन NanoPhone C भारत में हुआ लॉन्च, वजन सिर्फ 30 ग्राम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jul 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Elari NanoPhone C the world Smallest Phone launched in India
Elari NanoPhone C

    दुनिया का सबसे छोटा फोन इलारी नैनोफोन सीElari NanoPhone Cभारत में लॉन्च हो गया है। ई-कॉमर्स साइट Yerha.com ने गुरुवार को इस फोन के लॉन्चिंग करते हुए सबसे छोटे फोन का दावा किया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा जीएसएम फोन है जो कि एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है।

    इलारी नैनोफोन सी की कीमत और फीचर्स

    Elari NanoPhone C
    Elari NanoPhone C

    इस फोन की कीमत भारत में 3,940 रुपये है। फोन ब्लैक, रोज़ गोल्ड और सिल्वर वेरियंट में मिल रहा है। इस फोन का वजन सिर्फ 30 ग्राम है। फोन का डिस्प्ले 1 इंच है जिसका रिजॉल्यूशन 128x96 पिक्सल है। फोन RTOS पर काम करता है और इसमें मीडियाटेक का MT6261D प्रोसेसर है। फोन में 32MB का रैम और 32MB की स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन डुअल सिम (माइक्रो सिम) को सपोर्ट करता है। इसमें 280mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 4 घंटे का टॉकटाइम मिलेगा। फोन में MP3 प्लेयर, एफएम रेडियो, वॉयस रिकॉर्डिंग और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है। नैनोफोन सी में ब्लूटूथ भी है। वहीं फोन में मैजिक वॉयस फंक्शन भी दिया गया है जिसकी मदद से प्रैंक कॉल किए जा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें