Detel ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्पीकर्स, मिलेगा 30W का पावर

विश्व में सबसे किफायती फीचर फोन, एक्सेसरीज और टीवी ब्रांड पेश करने वाली कंपनी डीटेल ने अपने ब्लूटूथ स्पीकर की रेंज में दो नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है। डीटेल ने भारत में जैजी और टशन दो ब्लूटूथ स्पीकर्स पेश किए हैं। इन दोनों स्पीकर्स में क्रमशः 30 वाट और 12 वाट पावर स्पीकर दिया गया है।
इसके अलावा इनमें 3600 एमएएच तथा 1800 एमएएच बैटरी की बैटरी दी गई है। इन दोनों स्पीकर्स के खास फीचर्स की बात करें तो इनके साथ आपको अनाउंस माइक मिलेगा जिसकी मदद से आप किसी पार्टी में कोई अनाउंसमेंट कर सकते हैं या फिर खुद गाना गा सकते हैं।
डीटेल जैजी और टशन की स्पेसिफिकेशन
कंपनी का दावा है कि इन दोनों स्पीकर एक बार की चार्जिंग में सामान्य आवाज में 2 से 3 घंटे तक प्लेबैक देते हैं। जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है तो आप इन दोनों ब्लूटूथ स्पीकर्स को पेन ड्राइव, माइक्रो एसडी कार्ड तथा एयूएक्स के साथ जोड़कर भी लगातार संगीत सुनने का आनंद उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Detel सरगम ब्लूटूथ स्पीकर रिव्यू: कम कीमत में मिलता है बहुत कुछ
दोनों स्पीकर्स में ब्लूटूथ V4.0 मिलेगा। जैजी के साथ आपको 15 वाट के दो स्पीकर्स और टशन के साथ 12 वाट का स्पीकर मिलेगा। इनका वजन क्रमशः 3.5 किलोग्राम और 1.56 किलोग्राम है। जैजी और टशन की कीमतें क्रमशः 2,999 और 1,999 रुपये हैं। दोनों स्पीकर्स को डीटेल ऐप, वेबसाइट और फ्लिपकार्ट तथा पेटीएम मॉल जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः Detel ने भारत में लांच किया दुनिया का सबसे सस्ता LCD TV
इन दोनों मॉडल को लॉन्च करने के मौके पर कंपनी के संस्थापक और एमडी योगेश भाटिया ने कहा, “हम पार्टी स्पीकर की नई रेंज पेश करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं जिन्हें हजारों संगीत प्रेमियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। नए ब्लूटूथ स्पीकर पावरफुल लाउडनेश-टु-साइज अनुपात से लैस हैं जिस कारण अच्छी क्वालिटी की आवाज में कोई कमी नहीं आती है। बेहतरीन हाई पावर की आवाज और फ्लैशिंग लाइट के गुणों के कारण क्लब नाइट के लिए ये उपयुक्त स्पीकर हैं।”