Redmi Note 7 स्मार्टफोन होगा बंद, इसके पीछे ये है बड़ी वजह

शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7एस (Redmi Note 7S) लॉन्च कर दिया है। इस फोन में भी रेडमी नोट 7 प्रो की तरह 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अब एक बड़ा खुलासा है कि भारत में कंपनी रेडमी नोट 7 को बंद करेगी और उसकी जगह रेडमी नोट 7एस को बेचेगी। इसका खुलासा एक ट्वीट से हुआ है जिसमें शाओमी के एक अधिकारी ने कहा है कि रेडमी नोट 7 बंद हो रहा हैबंद हो रहा है।

हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि रेडमी नोट 7 को कब से बंद किया जाएगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 को रेडमी नोट 7 प्रो के साथ फरवरी में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। दरअसल @nirmaltv हैंडल के एक ट्वीट किया गया जिसमें रेडमी नोट 7 के 7 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जानकारी दी गई थी, इसी ट्वीट के रिप्लाई में शाओमी के रघु रेड्डी ने कहा कि रेडमी नोट 7 बंद हो रहा है। शाओमी का एक बढ़िया बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 7, अगली स्लाइड में जानें खासियत

रेडमी नोट 7 की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है।