लोकसभा चुनाव 2019: एग्जिट पोल के दिन 24 घंटे में हुए 5.6 लाख ट्वीट्स

रविवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान हुआ और उसी के साथ एग्जिॉ पोल के नतीजे सामने आए। एग्जिट पोल के नजीते में एनडीए को बहुमत मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भी आंकड़े जारी किए हैं। मंगलवार को ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा है कि एग्जिट पोल के दौरान 24 घंटे में रिकॉर्ड 5.6 लाख ट्वीट्स हुए हैं।
ट्विटर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, '19 मई की शाम 6.30 बजे से लेकर 20 मई की शाम 6.30 बजे तक ट्विटर Exit Polls को लेकर 5.6 लाख ट्वीट् किेए गए। इसमें भारतीय जनता, मीडिया हाउस और आम जनता के ट्वीट्स शामिल हैं।' बता दें कि पूरे 1 महीने तक चले मतदान के दौरान चुनाव को लेकर कुल 4.56 करोड़ ट्वीट्स हुए हैं, वहीं चुनाव के पहले दिन 12 लाख ट्वीट्स हुए थे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रविवार को आए एग्जिट पोल में एनडीए को 350 तक सीटें मिल रही हैं। 23 मई के नतीजों का इंतजार अभी बाकी है लेकिन लगभग सभी एग्जिट पोल (Exit Polls 2019) कह रहे हैं कि एनडीए आसानी के साथ सरकार बनाने जा रही है।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
यूपीए को 2014 के मुकाबले भले थोड़ा फायदा पहुंचता दिख रहा हो लेकिन बहुमत के आंकड़े से वो बहुत-बहुत दूर है। 2014 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई हैं।