अमेजन एलेक्सा सपोर्ट के साथ दाईवा ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्ट टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Daiwa Smart TVs with Alexa Built in now available in 32 inches and 39 inches prices starting from Rs 15990
Daiwa Smart TVs with Alexa - फोटो : amarujala

    घरेलू कंपनी दाईवा (Daiwa) ने दो नए स्मार्ट टीवी को बाजार में उतारा है। इन दोनों स्मार्ट टीवी में एलेक्सा-बिल्ट-इन का सपोर्ट है और इनकी साइज 32 इंच (80 सेमी) और 39 इंच (98 सेमी) है। इन दोनों टीवी में एंड्रॉयड 8.0, ए35 क्वॉडकोर प्रोसेसर, बिल्ट इन एलेक्सा और हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस के साथ बिग वॉल यूआई और बड़ी कंटेंट लाइब्रेरी मिलती है।

    इन दोनों दाईवा टीवी को वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। टीवी स्क्रीन पर पॉपअप नोटिफिकेशन भी मिलता है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी अलग-अलग भाषाओं, हिंदी और कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है। एलेक्सा से लैस डिवाइस, जैसे इको स्मार्ट स्पीकर्स या एलेक्सा एप से टीवी को कनेक्ट करके हैंड्स फ्री तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    दाईवा स्मार्ट टीवी के साथ मिल रहे बिग वॉल यूआई में 25,00,000 से अधिक घंटों के कंटेंट मिलते हैं। टीवी में डिजनी+, हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, वूट के साथ मूवी बॉक्स एप फ्री इंस्टॉल मिलेगा। टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो और यूट्यूब का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्टोरेज के लिए इन दोनों स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की रोम है। कनेक्टिविटी के लिए 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट के साथ ऑडियो डिवाइसेज के लिए ब्लूटूथ और स्क्रीन मिररिंग के लिए ई-शेयर के ऑप्शंस शामिल हैं। स्मार्टफोन को एयरमाउस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ई-शेयर की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।

    स्मार्ट टीवी क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी के साथ 1366X768 पिक्सल रिजॉल्यूशन आता है। इसमें प्री-सेट पिक्चर मोड्स की भी गारंटी होती है। टीवी देखने के शानदार अहसास के लिए इसे क्रिकेट और सिनेमा जैसे प्री-सेट पिक्चर मोड्स में सेट किया जा सकता है। टीवी में 20 वॉट का स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

    कीमतों की बात करें तो दाईवा का D32S7B (80 सेमी) और D40HDRS (98 सेमी) के टीवी की कीमतें क्रमशः 15,990 रुपये और 21,990 रुपये है। टीवी के साथ 1 साल की कंप्लीट वारंटी और टीवी पैनल पर 1 साल की अतिरिक्त वारंटी मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें