Diawa ने भारत में लॉन्च किए दो 4के स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 34,990 रुपये

दाईवा ने भारत में अपनी टीवी की नई रेंज लॉन्च की है जिसमें 65 इंच (D65QUHD-M10, 165cm) और 55 इंच (D55QUHD-M10, 140cm) 4K UHD स्मार्ट टीवी शामिल हैं। कंपनी ने अपने इंटेलीजेंट UI द बिग वॉल में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री, लाइव न्यूज स्ट्रीम की सुविधा को भी इन टीवी के साथ देने का एलान किया है।
टीवी में डोकुबे, एपिक ऑन, अलजजीरा नेटवर्क, गेमप्लेक्स और फ्लिक्सट्री एप को भी बिना कोई शुल्क दिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन दोनों टीवी के साथ 16 भाषाओं और विभिन्न जोनर की 10,000 से भी अधिक मूवीज के साथ 1700000+ से भी ज्यादा घंटों के कंटेंट मिलेंगे। इन स्मार्ट टीवी के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है।
फीचर्स की बात करें तो इन दोनों टीवी में एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम है। टीवी की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 4K UHD (3840x2160) पिक्सल है। डिस्प्ले में क्वॉन्टम ल्युमिनिट टेक्नोलॉजी और HDR10 का सपोर्ट है। टीवी में शानदार साउंड क्वॉलिटी के लिए dbx-tv ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें बिल्ट इन साउंडबार के साथ 20 वॉट के स्पीकर्स भी लगे हैं।
साउंडबार के साथ एआई का भी सपोर्ट है। टीवी के साथ हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, वूट, सन एनएक्सटी, जियो सिनेमा, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब एप्स का सपोर्ट मिलेगा। टीवी में A55 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 GB रोम, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB, वाईफाई, 1 ऑप्टिकल आउटपुट, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी और स्क्रीन मिररिंग के लिए ई-शेयर की सुविधा है। इनमें से 65 इंच (D65QUHD-M10, 165cm) के टीवी की कीमत 51,990 रुपये और 55 इंच (D55QUHD- M10, 140cm) के टीवी की कीमत 34,990 रुपये है।