Coolpad Note 6 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें हैं दो फ्रंट कैमरे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 01 May 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Coolpad Note 6 launched in India with dual selfie camera, Know price and specifications
coolpad note 6

    अगर आपका काम एक फ्रंट कैमरे से नहीं चल रहा है तो आपके लिए कूलपैड ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Note 6 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। कूलपैड नोट 6 की बिक्री भी ऑफलाइन स्टोर से होने लगी है। यह फोन गोल्ड और ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Coolpad Note 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    coolpad note 6
    coolpad note 6

    कूलपैड नोट 6 में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम और 32/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। ग्रुप सेल्फी के लिए इसमें 120 डिग्री का वाइड एंगल लेंस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS है। फोन में 4070mAh की बैटरी है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके 4 जीबी रैम व 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें