अमेजॉन पर कूलपैड नोट 5 लाइट की सेल शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Coolpad Note 5 Lite to Go on Sale india by amazon
कूलपैड नोट 5 लाइट - फोटो : GizBot

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड का Coolpad Note 5 Lite आज से बिक्री के लिए अमेजॉन पर उपलब्ध हो गया है। फोन अमेजॉन पर गोल्ड और ग्रे कलर के वेरियंट में मिलेगा। कूलपैड नोट 5 लाइट पिछले साल लॉन्च हुए कूलपैड नोट 5 का सस्ता वर्जन है।

    फोन के स्पसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैट नोट 5 लाइट में 720x1280 पिक्सल रजॉल्यूशन वाला 5 इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस एचडी डिस्प्ले, डुअल सिम और ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1GHz का क्वॉडकोर मीडियोटेक 6735 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली 720जीपीयू दिया गया है।

    विज्ञापन

    जहां तक फोन के कैमरे का सवाल है तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्टोरेज में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2500mAh की बैटरी है। कनेक्टिवीटी में USB पोर्ट, 4G VoLTE वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 4.0 और 3.5mm की ऑडियो जैक है। फोन की कीमत 8,199 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें