कूलपैड Coolplay 6 लॉन्च, जानें स्मार्टफोन की कीमत

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूलप्ले 6 लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चाइना में लॉन्च किया है। कूलप्ले 6 को एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने बिना किसी अड़चन के गेमिंग के लिए 4060 एमएएच की बैटरी दी है।
कूलप्ले 6 स्मार्टफोन का रजिस्ट्रेशन चाइना में शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ये स्मार्टफोन चाइना में लोगों के लिए उपलब्ध होगा। कूलप्ले 6 को मेटल फ्रेम डिजाइन दिया गया है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और बैक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन सॉफ्ट गोल्ड और ब्लैक कलर के वेरिएंट उपलब्ध है।
जानें फोन के फीचर और कीमत

कूलप्ले 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। स्मार्टफोन 6 रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड नूगट पर काम करता है।
कूलप्ले 6 में डुअल रियर कैमरा- 13 मेगापिक्सल के सोनी सेंसर वाले मोनोक्रोमिक दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 4060 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
चीन में कूलप्ले 6 स्मार्टफोन की कीमत 1,499 युआन लगभग 14,000 रुपये है। इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च होने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।