कूलपैड कॉन्जर लॉन्च, 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा
विज्ञापन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने नया स्मार्टफोन कॉन्जर लॉन्च किया है। हालांकि यह अभी भारत में उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी ने इसे फिलहाल अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया।

कॉन्जर में फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास रूप से 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया। इतना ही नहीं सेल्फी के दीवानों के लिए भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड के साथ आप सिर्फ एक सिम ही इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन