रिलायंस जियो फाइबर सर्विस दिल्ली सहित इन शहरों में शुरू, जानें क्या है प्लान

रिलायंस जियो की फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा जैसे शहरों में शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद जियो के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली है। जियो की यह ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्यू ऑफर के साथ हुई है।
दरअसल ट्विटर पर कई यूजर्स ने जियो से फाइबर सर्विसि पर अपडेट मांगा है जिसका जवाब देते हुए जियो की ओर से ट्वीट किया गया कि जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा के चुनिंदा इलाकों में शुरू कर दिया गया है। जल्द ही देश के अन्य शहरों और इलाकों में लॉन्च कर दिया जाएगा।
फाइबर सर्विस के लिए क्या हैं रिचार्ज के विकल्प ?

फाइबर सर्विस के रिचार्ज के बारे में जियो की तरफ से तो कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्यू ऑफर के तहत ग्राहकों को तीन महीने तक हर महीने 100GB 4जी इंटरेनट मिलेगा और इसकी स्पीड 100एमबीपीएस की होगी।
वहीं 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1एमबीपीएस रह जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आपको फिर से अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा मिलने वाला है। इसके लिए कुछ रिफंडेबल राशि भी आपको जमा करना होगा, हालांकि 90 दिनों तक यह फ्री होगा। वहीं कनेक्शन लेने पर इंस्टॉलेशन चार्ज के रूप में ग्राहकों से 4,500 रुपये लिए जाएंगे जो कि कनेक्शन कटवाने पर वापस कर दिए जाएंगे।