चोर की फोटो खींच लेता है 7,199 रु. का यह स्मार्टफोन, जानें सारे फीचर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Oct 2017 02:17 PM IST
Comio C2 launched in India with 4000mAH battery and anti theft feature
Comio C2

    अगर आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो और उस फोन में एंटी थेफ्ट फीचर, स्कैच फ्री कवर, शानदार ऑडियो और दमदार बैटरी जैसी सुविधाएं मिले तो आपके लिए भारत में एक फोनComio C2लॉन्च हो गया है। इस फोन को कोमियो इंडिया ने भारतीय यूजर्स की जरूरतों और सहूलियत को ध्यान में रखकर पेश किया है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत और स्पेसिफिकेशन।

    Comio C2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Comio C2
    Comio C2

    इस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का MTK6737 क्वॉडकोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और सेल्फी के लिए भी 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट और ब्यूटी मोड भी दी गई है।

    ये भी पढ़ेंः 4G को कहिए बाय, बर्लिन में लॉन्च हुआ 5G, मिलेगी 2Gbps की स्पीड

    इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, तीन स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), 4000 एमएएच की दमदार बैटरी, कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। यह फोन रॉयल ब्लू और रॉयल ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। Comio C2 में स्क्रैच फ्री बैक कवर के साथ इंटुंडर सेल्फी, एंटीवायरस और एंटी-थेफ्ट मौजूद है। फोन के साथ ईयरफोन और स्मार्टफोन प्रोटेक्शन केस भी मिलेगा। फोन की कीमत 7,199 रुपये है।

    गलत पासवर्ट डालने पर सेल्फी ले लेता है यह फोन

    Comio C2
    Comio C2

    इस फोन के सबसे खास फीचर एंटी-थेफ्ट की बात करें तो इस फीचर का यूजर्स को काफी फायदा मिलने वाला है। दरअसल यह फीचर फोन के चोरी होने या अन्य यूजर द्वारा लॉक खोलने की स्थिति में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन भेजता है।

    ये भी पढ़ेंः आपके घर, द्वार और आंगन को भी TouchScreen बना देगा सोनी का यह प्रोजेक्टर 

    इसके अलावा इस फीचर की मदद से फोन लॉक खोलने वाले की फोटो क्लिक करता है। ऐसे में आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके फोन को कोई दूसरा व्यक्ति ऑपरेट करने या चोरी करने की कोशिश कर रहा है। वहीं फोन में कॉल लॉग्स, मैसेजेज, कैलेंडर और कॉन्टैक्ट्स का बैकअप लेने वाला फीचर भी है।

    कोमियो सी2 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Comio C2
    Comio C2

    इस फोन के साथ कंपनी बायबैक और अपग्रेड ऑफर दे रही है जिसके तहत आपको पुराने कोमियो फोन पर 40 प्रतिशत का निश्चित रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिल रही है यानी फोन खरीदने के छह महीनों के अंदर यूजर उसकी स्क्रीन को रिप्लेस करा सकते हैं। इसके अलााव इस फोन को 30 अदंर के अंदर रिप्लेस भी किया जा सकता है। फोन के साथ रिलायंस जियो की ओर से 309 या इससे ज्यादा के रिचार्जद पर हर महीने 5 जीबी डाटा फ्री मिलेगा। यह एक्स्ट्रा डाटा 4 महीने तक हर रिचार्ज पर मिलेगा। फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर के अलावा स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, शॉपक्लूज और पेटीएम से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें