4G को कहिए बाय, बर्लिन में लॉन्च हुआ 5G, मिलेगी 2Gbps की स्पीड

आखिरकार बर्लिन में अल्ट्रा हाईस्पीड 5जी लॉन्च हो गया है। गुरुवार को बर्लिन में यूरोप की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी डोएच टेलीकॉम (Deutsche Telekom) ने 5जी एंटीना पेश किया है। वहीं कंपनी ने कहा कि 2020 तक इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी के दावे के मुताबिक इसके तहत ग्राहकों को 2 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी। इस 5जी एंटीना को चीन की कंपनी Huawei Technologies ने तैयार किया है। वहीं खबर है कि यूरोप से पहले साउथ कोरिया और जापान में 5जी लॉन्च होगा। बताया जा रहा है कि अगले साल तक इन दोनों देशों में 5जी दस्तक दे देगा। यहां गौर करने वाली बात यह कि डोएच टेलीकॉम यूरोप की कंपनी है।
ये भी पढ़ेंः 1,399 रुपये वाले एयरटेल स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये शर्तें
बता दें कि कुछ भारत सरकार भी 5जी को लेकर काफी एक्टिव है। हाल ही में सरकार ने उच्च स्तरीय 5जी समिति गठित की। समिति को 2020 तक प्रौद्योगिकी क्रियान्वित करने के लिये रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। 5जी के तहत सरकार का शहरी क्षेत्रों में 10,000 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 एमबीपीएस की गति उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।