आपके घर, द्वार और आंगन को भी TouchScreen बना देगा सोनी का यह प्रोजेक्टर

अभी तक आप केवल लैपटॉप और स्मार्टफोन में टचस्क्रीन का मजा ले रहे हैं, लेकिन जल्द ही आप अपने घर की दीवार, फर्श, बिस्तर को भी टच-स्क्रीन को भी टचस्क्रीन बना सकेंगे। सोनी ने एक ऐसा ही प्रोजेक्टर अमेरिकी बाजार में उतार दिया है।

इस प्रोजेक्टर का नाम सोनी ने Xperia Touch projector रखा है। इस खास प्रोजेक्टर को अमेजॉन से $1,699.99 यानी करीब 1,10,388 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि सोनी ने एक्सपीरिया टच प्रोजेक्टर को फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया था।

अपने इस खास प्रोजेक्टर के बारे में सोनी ने एक बयान में कहा कि एक्सपीरिया टच की मदद से आप अपने परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं और दूसरों के लिए वीडियो नोट छोड़ सकते है।