चीन ने लॉन्च की दुनिया की पहली AI महिला न्यूज एंकर, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 22 Feb 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
China's Xinhua to Unveil First Woman AI News Presenter
Xin Xiaomeng

    कुछ महीने पहले एक कॉन्सेप्ट वीडियो सामने आया था जिसमें दिखाया गया था एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस रोबोट समाचार पढ़ रहा है, वहीं अब चीन ने इसे हकीकत में बदलते हुए दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित महिला समाचार वाचक को लॉन्च करके दुनिया का चौंका दिया है। इस एंकर का नाम शिन शाओमेंग है।

    गौर करने वाली बात यह है कि शाओमेंग ने मंगलवार को चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के चैनल पर समाचार भी पढ़ी। साथ ही एजेंसी ने जानकार दी ही कि शाओमेंग मार्च 2019 में चीन में होने वाली द्विपक्षीय राजनीतिक बैठक में हिस्सा भी लेगी।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इससे पहले शिन्हुआ ने ही साल2018 में दुनिया का पहला एआई आधारित न्यूज एंकर (पुरुष) पेश किया था। हालांकि यह जितना रोचक है, उतनी ही चिंता की भी बात है, क्योंकि एमआई रोबोट की अधिकता के कारण इंसानों की नौकरी खत्म हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें