JioGroupTalk हुआ लॉन्च, बिना इंटरनेट डाटा खर्च किए कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 22 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
JioGroupTalk app launched For group video and voice calling, All you need to know
JioGroupTalk

    रिलायंस जियो ने साल 2016 में फ्री कॉलिंग और फ्री इंटरनेट के साथ बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी थी। उसके बाद कंपनी ने फ्री ऑफर खत्म करते हुए पेड सेवा शुरू की, हालांकि इस कदम से कंपनी के ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई। वहीं कंपनी प्रत्येक कुछ दिनों पर अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को फ्री डाटा भी देते रहती है और अब कंपनी ने नया ग्रुप कॉलिंग ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम JioGroupTalk है। इस ऐप के जरिए आप बिना इंटरनेट डाटा खर्च किए भी कॉलिंग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस ऐप के सभी फीचर्स के बारे में।

    JioGroupTalk
    JioGroupTalk

    रिलायंस जियो ने अपने इस ग्रुप कॉलिंग ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर लॉन्च कर दिया है, हालांकि अभी यह ऐप टेस्टिंग मोड में है। इस ऐप को फ्री में प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर पर जियो के ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

    JioGroupTalk
    JioGroupTalk

    JioGroupTalk ऐप के फीचर्स की बात करें तो इस ऐप के जरिए आप VoLTE की मदद से कॉलिंग कर सकेंगे। यानि आपको इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी लेकिन डाटा खर्त नहीं होगा और इस ऐप में आप एक साथ अधिकतम 10 लोगों के साथ ग्रुप में बात कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें