भारत में संसदीय समिति के समक्ष पेश नहीं होंगे ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Fri, 22 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Twitter CEO Jack Dorsey not to attend February 25 house panel meet in India
Jack Dorsey

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी संसदीय समिति के समक्ष पेश नहीं होंगे। उनके स्थान पर ट्विटर के लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल को भेजा जाएगा।

    आईटी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के प्रमुख जैक डॉर्सी को 25 फरवरी को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा था और कंपनी के " कनिष्ठ अधिकारियों " के साथ बैठक करने से मना कर दिया था। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में लोगों की डेटा सुरक्षा और सोशल मीडिया मंचों के जरिए चुनावों में हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

    विज्ञापन

    ट्विटर के प्रवक्ता ने ई - मेल से भेजे बयान में शुक्रवार को कहा , " हम सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर ट्विटर के विचार सुनने के लिए आमंत्रित करने के लिए संसदीय समिति का धन्यवाद करते हैं। "

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा , " ट्विटर के लोक नीति विभाग के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोलिन क्रोवेल सोमवार को समिति के साथ बैठक करेंगे। " सूत्रों ने 11 फरवरी को कहा था कि समिति ने ट्विटर इंडिया के कनिष्ठ अधिकारियों से मिलने से मना कर दिया था। एक सूत्र ने कहा कि समिति केवल ट्विटर के सीईओ या उनकी वैश्विक टीम के किसी वरिष्ठ सदस्य से ही बात करेगी जो कि भारत में ट्विटर के परिचालन से जुड़े अहम फैसले लेता हो

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें