गैस सब्सिडी तो मिल रही है लेकिन अकाउंट में पैसा आ भी रहा है या नहीं, मोबाइल से चेक करें

आप में से अधिकतर लोगों के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन होगा। ऐसे में कई लोग सब्सिडी का भी फायदा ले रहे होंगे। वैसे तो सब्सिडी का पैसा अपने आप ही आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है लेकिन कई बार बैंक की गलती से पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है। तो अब सवाल यह है कि आखिर कैसे पता लगाएं कि गैस सब्सिडी का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं। आइए जानते हैं।

सब्सिडी स्कीम के तहत ग्राहकों को एक तय कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर मिलता है और फिर बाद में कुछ राशि सब्सिडी के तौर पर बैंक खाते में वापस कर दी जाती है। तो चलिए हम आपको एक तरीका बताते हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे फोन से चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा आ रहा है या नहीं।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर मेंwww.mylpg.inटाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जो कि आपके सर्विस प्रोवाइडर की होगी। अब सबसे ऊपर दाहिनी ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा। अब यदि आपने पहले से अपनी आईडी बना ली है तो साइन-इन करें और नहीं बनाई है तो न्यू यूजर पर क्लिक करके आईडी बना लें।