CES 2021: LG ने लॉन्च की अनोखी मुड़ने वाली डिस्प्ले, स्क्रीन से ही आएगी आवाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, लास वेगासप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
CES 2021 LG to Showcase 48 Inch Bendable Cinematic OLED Display
CES 2021: LG OLED CSO Display - फोटो : LG Display

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2021) की शुरुआत अगले सप्ताह हो रही है, लेकिन उससे पहले कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करना शुरू कर दिया है। CES 2021 से ठीक पहले LG डिस्प्ले ने अपना पहला 48 इंच की मुड़ने लायक (बेंडेबल) सिनेमैटिक साउंड OLED (CSO) डिस्प्ले लॉन्च कर दिया है। एलजी की यह डिस्प्ले किसी कागज जितना पतला है और इसे मोड़ा भी जा सकता है। यह डिस्प्ले गेमर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    एलजी की यह मुड़ने लायक OLED डिस्प्ले CSO टेक्नोलॉजी से लैस है जिसका मतलब है कि डिस्प्ले से ही आपको ऑडियो मिलेगा। डिस्प्ले में वाइब्रेशन भी है। यदि आप इस डिस्प्ले को इस्तेमाल करते हैं तो आपको किसी अन्य स्पीकर की जरूरत नहीं होगी। LG अपनी इस डिस्प्ले का डेमो अगले सप्ताह CES 2021 में दिखाएगी। एलजी ने अपनी इस डिस्प्लो के लेकर यूट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

    विज्ञापन

    मुड़ने की सुविधा होने के कारण इस डिस्प्ले का इस्तेमाल रेगुलर टीवी और राउंड गेमिंग स्क्रीन के तौर पर किया जा सकता है। LG का दावा है कि इस डिस्प्ले की मोटाई 0.6mm से 9mm है। डिस्प्ले का रिस्पॉन्स टाइम 0.1 मिली सेकेंड और रिफ्रेश रेट 120Hz प्रति सेकेंड है। डिस्प्ले को लो लेवल ब्लू लाइट का सर्टिफिकेशन मिला है और यह डिस्प्ले फ्लिकर फ्री है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि CES का आयोजन हर साल लास वेगास में होता है। इस साल भी लास वेगास में ही हो रहा है लेकिन यह पहला मौका है जब CES का आयोजन वर्चुअल तौर पर हो रहा है। CES दुनिया का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो है जिसमें तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने अनोखे प्रोडक्ट से दुनिया को रूबरू कराती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें