Cat S32 Rugged फोन 4,200 mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट

स्मार्टफोन मेकर कंपनी कैट (Cat) ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी सीईएस 2020 (CES 2020) में एस32 Rugged स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। लोगों को इस डिवाइस में पावरफुल प्रोसेसर और लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इस फोन को आईपी68 का सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि यह डिवाइस पानी की छीटों से लेकर खराब मौसम तक को आसानी से झेल लेगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं कैट सी32 Rugged स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस फोन की कीमत 299 यूरो (करीब 24,000 रुपये) रखी है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन को जल्द ही ग्राहकों के लिए आधिकारिक स्टोर और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करेगी।
यूजर्स को इस डिवाइस में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है। कंपनी इस डिवाइस के साथ ड्रैगनटेल प्रो प्रोटेक्शन कवर देगी। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो ए20 क्वाड-कोर चिपसेट के साथ तीन जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स इस फोन के पांच मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी।