Realme TV बाजार में आने को तैयार, शाओमी एमआई टीवी से होगा मुकाबला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 09 Jan 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Realme TV to launch later this year to Take on Xiaomi Mi TV
realme tv - फोटो : gizchina

    भारतीय बाजार में स्मार्टफोन को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद Realme अपने अन्य प्रोडक्ट को भी भारत में पेश करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला वायरलेस इयरबड्स पेश किया था, वहीं अब खबर है कि रियलमी भारत में जल्द ही अपना स्मार्ट टीवी पेश करेगी जिसका सीधा मुकाबला शाओमी के एमआई टीवी से होगी।

    Realme के सीएमओ चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) Xu Qi के मुताबिक साल 2020 के अंत तक कंपनी अपना स्मार्ट टीवी पेश करेगी जिसकी टक्कर शाओमी एमआई टीवी सीरीज से होगी। बता दें कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस वक्त शाओमी को सबसे ज्यादा रियलमी ही दे रही है।

    विज्ञापन

    Realme ने इससे पहले भी कहा था कि वह तमाम इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसेज को बाजार में पेश करेगी जिनमें फिटनेस ट्रैकर से लेकर ऑडियो प्रोडक्ट तक शामिल होंगे। कंपनी ने ये बातें हाल ही में Realme 5i की लॉन्चिंग इवेंट में कही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियलमी टीवी को पहले चीन में पेश किया जाएगा, उसके बाद भारतीय बाजार में लॉन्चिंग की जाएगी। रियलमी के CMO ने टीवी के फीचर्स और लॉन्चिंग के बारे में कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है।

    Xiaomi ने 2018 में भारत में स्मार्ट टीवी को पेश किया था और लॉन्चिंग के महज आठ महीने के अंदर शाओमी एक बड़ी स्मार्ट टीवी ब्रांड बन गई। इसकी वजह टीवी की किफायती कीमत थी। शाओमी के बाद वनप्लस, मोटोरोला और नोकिया ने भी स्मार्ट टीवी पेश किए।

    Realme के स्मार्ट टीवी में प्रीमियम फीचर्स जैसे QLED डिस्प्ले, 8K वीडियो सपोर्ट, एचडीआर 10+ का सपोर्ट है। रियलमी के स्मार्ट टीवी की कीमत 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है, क्योंकि शाओमी के टीवी भी इसी कीमत में उपलब्ध हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें