Realme 5i भारत में हुआ लॉन्च, चार कैमरे के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 09 Jan 2020 03:52 PM IST
realme 5i launched in india with Quad Camera and massive 5000mAh battery at Rs 8999
Realme 5i  - फोटो : amar ujala

    रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन  Realme 5i को वियतनाम में लॉन्च करने के बाद भारत में भी पेश कर दिया है। रियमली 5आई पिछले साल लॉन्च हुए Realme 5 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 5i की खासियतों की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं। इसके अलावा इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है।

    Realme 5i 
    Realme 5i  - फोटो : amar ujala

    Realme 5i को भारत में एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। Realme 5i एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की पहली सेल 15 जनवरी को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी। realme 5i के साथ जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा।

    Realme 5i
    Realme 5i - फोटो : amar ujala

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें