Canon ने भारत में लॉन्च किया नया टेलीफोटो जूम लेंस, मिलेगा 300mm तक का जूम
Canon यह टेलीफोटो लेंस 100 से 300mm की रेंज को कवर करेगा। कंपनी के मुताबिक यह लेंस स्पोर्ट्स, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स के लिए है। इसके साथ फोटोग्राफर्स को फास्ट शटर स्पीड मिलेगी।

विस्तार
Canon ने भारतीय बाजार में अपने नए टेलीफोटो जूम लेंस Canon RF100-300mm को लॉन्च कर दिया है। इसका अपर्चर f/2.8 है। इस टेलीफोटो लेंस को खासतौर पर प्रोफेशनल RF माउंट के लिए डिजाइन किया गया है। Canon यह टेलीफोटो लेंस 100 से 300mm की रेंज को कवर करेगा। कंपनी के मुताबिक यह लेंस स्पोर्ट्स, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स के लिए है। इसके साथ फोटोग्राफर्स को फास्ट शटर स्पीड मिलेगी।
Canon RF100-300mm के साथ f/2.8 का मैक्सिमम अपर्चर मिलेगा। इस लेंस से यूजर्स किसी मोमेंट को फ्रीज भी कर सकते हैं। इस लेंस का बेहतरीन इस्तेमाल शादियों और फैशन फोटोग्राफी में होगा। Canon RF100-300mm के ऑटोफोकस को लेकर कंपनी क्विक और सटीक का दावा किया है। इसमें सब्जेक्ट का डिटेक्शन और ट्रैकिंग कैनन के EOS R3 कैमरे जैसा है। इस लेंस की कीमत 9,19,995 रुपये है और इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी।
बता दें कि पिछले महीने ही कैनन इंडिया (Canon) ने भारतीय बाजार में एक साथ अपने 16 नए एडवांस प्रिंटर को पेश किए हैं। कंपनी ने नई पिक्स्मा, मैक्सिफाई और इमेजक्लास सीरीज प्रिंटर सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इन प्रिंटर को एडवांस्ड फीचर्स के साथ अच्छी प्रिंट क्वालिटी और असाधारण कार्यकुशलता के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन प्रिंटर के साथ यूजर्स को हाई क्रिएटिव के साथ, हाई प्रिंट यील्ड और किफायती प्रिंटिंग की सुविधा भी मिलेगी।
- Vivo X Fold 2 और X Flip लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ मिलेगा दमदार कैमरा, जानें कीमत
- iPhone 13 mini पर मिल रही भारी छूट, 30,749 रुपये में आपका हो सकता है फोन
- Asus Zenbook S 13 और Zenbook 14 Flip भारत में लॉन्च, ये है दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप! जानें फीचर्स और कीमत
- Twitter Blue Tick: आखिर क्यों हटाए गए विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान तक के ट्विटर ब्लू टिक, जानें कारण