आ गया आयरनमैन का सूट, अब उड़ सकेंगे आप

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 28 Apr 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
British inventor invented Iron Man suit that makes you fly

    हॉलीवुड फिल्म आयरनमैन और एवेंजर तो आपने देखी ही होगी, देखी नहीं होगी तो आयरनमैन के बारे में सुना तो जरूर होगा। आयरनमैन जिस सूट के दम पर दुश्मनों से दो-दो हाथ करता है, अगर वो सूट असल जिंदगी में होता तो क्या होता। क्या होता ये तो हमें नहीं पता लेकिन आयरनमैन का ये फ्लाइंग सूट असल जिंदगी में बना लिया गया है।

    ब्रिटिश नागरिक और आविष्कारी रिचर्ड ब्राउनिंग ने इस सूट को बना लिया है। रिचर्ड इस सूट में थर्स्टर का इस्तेमाल करते है। इस सूट की मदद से रिचर्ड ने हवा में एक गोल चक्कर लगाया। हालांकि यह उड़ान ऊंची नहीं रही लेकिन किसी सूट में उड़ान भरना यह पहली बार हुआ होगा। रिचर्ड का ये सूट बहुत हद तक देखने में आयरनमैन के सूट जैसा ही लगता है। इस सूट में रिचर्ड ने थर्स्टर को अपनी पीठ पर और दोनों हाथों पर लगाया है। जिसकी मदद से वह हवा में उड़ान भरते नजर आते हैं।

    विज्ञापन

    रिचर्ड का इस सूट के बारे में कहना है कि यह कोशिश करने और फेल होने की यात्रा है, फेल होने से सफल होने की सीख लेने की कहानी है। ये पूरी हाइपोथेसिस मानव शरीर और दिमाग की है। अगर हम चाहे तो हम इस प्रकार के कई कूल स्टफ बना सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक

    इस फ्लाइंग सूट के 55 सेकेंड के वीडियों को 10 लाख से ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट किए हुए अभी केवल 3 हफ्ते ही हुए हैं। ब्राउनिंग का कहना है कि उन्हें कुछ इनवेस्टरों की ओर से ऑफर भी मिल रहा है, जिससे इस सूट को और बेहतर रूप में डिजाइन कर व इसे ज्यादा सक्षम बनाकर ब्रिटिश आर्मी को सौंपा जा सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें