Black + Decker की भारतीय बाजार में हुई एंट्री, लॉन्च किए वॉशिंग मशीन और AC, मिलेगी दो साल की वारंटी
कंपनी दो फ्रंट लोडेड वॉशिंग मशीन 6 किलोग्राम और 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ पेश की है। एक मशीन टॉप लोलेड है जो कि 7.5 किलोग्राम के साथ आती है। Black+Decker की इन वॉशिंग मशीन में BLDC मोटर का इस्तेमा किया गया है। इसके अलावा मशीन में एडवांस ट्यूब है जो कि Hex-नेट क्रिस्टल डिजाइन और ट्रिपल वेलोसिटी जेट सिस्टम के साथ आता है।

विस्तार
अमेरिकी ब्रांड Black+Decker ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। Black+Decker ने Indkal टेक्नोलॉजी की पार्टनरशिप में वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर पेश किए हैं। Black+Decker के वॉशिंग मशीन और एसी की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से तीन जून से शुरू होगी।
Black+Decker की वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है और AC की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है। इन दोनों प्रोडक्ट के साथ मोटर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी। दोनों प्रोडक्ट के साथ दो साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और मेन बोर्ड के साथ पांच साल की वारंटी मिलेगी।
Black+Decker वॉशिंग मशीन के फीचर्स
कंपनी दो फ्रंट लोडेड वॉशिंग मशीन 6 किलोग्राम और 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ पेश की है। एक मशीन टॉप लोलेड है जो कि 7.5 किलोग्राम के साथ आती है। Black+Decker की इन वॉशिंग मशीन में BLDC मोटर का इस्तेमा किया गया है। इसके अलावा मशीन में एडवांस ट्यूब है जो कि Hex-नेट क्रिस्टल डिजाइन और ट्रिपल वेलोसिटी जेट सिस्टम के साथ आता है। मशीन में इनबिल्ट हीटर है जिसकी मदद से आप मशीन को बैक्ट्रीरिया मुक्त रख सकते हैं।
Black+Decker एसी के फीचर्स
Black+Decker ने एसी के तीन मॉडल पेश किए हैं जिनमें 1.5 टन, 2.0 टन और 1.5 टन के मॉडल शामिल हैं। इन एसी में स्पेशल फीचर्स के तौर पर इनफिनिटी इंपेलर, CAD सेंसर, ऑटो क्लिनिंग, क्वॉड कंवर्टिबल और R32 इको फ्रेंडली रेफ्रिजरेशन मिलते हैं।
- Montana में TikTok पर पूरी तरह से लगा बैन, बना प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य
- Oppo F23 5G की पहली सेल आज: मिल रही 4,500 रुपये की छूट, जानें फीचर्स और ऑफर्स
- मेटा इंडिया के निदेशक मनीष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा, 2019 में हुई थी ज्वाइनिंग
- JBL स्पीकर और एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, IP53 की रेटिंग भी मिली है