Montana में TikTok पर पूरी तरह से लगा बैन, बना प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2023 10:01 AM IST
सार

इस संबंध में गूगल और एपल को भी अलर्ट किया गया है कि मोंटाना राज्य के भीतर दोनों कंपनियों के एप स्टोर पर TikTok नजर नहीं आना चाहिए, हालांकि टिकटॉक के इस्तेमाल पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन यदि किसी एप स्टोर पर TikTok पाया जाता है तो प्रति दिन 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Montana becomes first US state to ban TikTok
tiktok ban - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मोंटाना ने टिकटॉक (TikTok) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। TikTok पर पूरी तरह से बैन लगाने वाला यह पहला अमेरिकी राज्य बना भी बन गया है। मोंटाना द्वारा लगाए गए इस बैन पर TikTok ने कहा है कि यह कदम लोगों के अधिकारों का उल्लंघन करता है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट ने बुधवार को चीनी स्वामित्व वाले टिकटॉक पर चीन द्वारा कथित खुफिया जानकारी एकत्र करने से लोगों को बचाने के लिए राज्य में इसके इस्तेमाल और संचालन पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर किया है जिसके बाद यह पोपुलर शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया।

    विज्ञापन

    इस संबंध में गूगल और एपल को भी अलर्ट किया गया है कि मोंटाना राज्य के भीतर दोनों कंपनियों के एप स्टोर पर TikTok नजर नहीं आना चाहिए, हालांकि टिकटॉक के इस्तेमाल पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन यदि किसी एप स्टोर पर TikTok पाया जाता है तो प्रति दिन 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह प्रतिबंध 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होना है और कानूनी चुनौतियों का सामना करना लगभग तय है, हालांकि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंध को लागू करना मुश्किल हो सकता है। एप पर प्रतिबंध लगाने वाले गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित बिल का उद्देश्य नागरिकों को विदेशी प्रभाव से बचाना है, क्योंकि टिकटॉक का स्वामित्व बीजिंग स्थित बाइटडांस के पास है।

    टिकटॉक ने एक बयान जारी कर कहा है कि नया कानून टिकटॉक पर अवैध रूप से प्रतिबंध लगाकर मोंटाना के लोगों के पहले अधिकारों का उल्लंघन करता है। बयान में आगे कहा गया है कि कंपनी मोंटाना के अंदर और बाहर अपने यूजर्स के अधिकारों के लिए काम करना जारी रखेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें