Nothing Phone 1 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सिर्फ 15,499 रुपये में खरीदने का मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलता है। वहीं फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
big Discount on Nothing Phone 1 Opportunity to buy just Rs 15499 on flipkart
Nothing phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing Phone 1 को इसी साल 12 जुलाई में लॉन्च किया गया है। फोन को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, फोन की कीमत को अब बढ़ा दिया गया है, लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर ही Nothing Phone 1 की कीमत को एक हजार रुपये बढ़ाया गया था। अब फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन Nothing Phone 1 पर ई-कॉमर्स साइट पर जमकर डिस्काउंट भी देखने मिल रहा है। डिस्काउंट के साथ फोन को सिर्फ 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: Twitter: एलन मस्क के एक दिन में बढ़े 8 लाख फॉलोअर्स, छह महीने में करीब ढाई करोड़ फॉलोअर्स की बढ़ोतरी 

    Nothing Phone 1 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, इस कीमत पर आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है। हालांकि, फोन को फ्लिपकार्ट पर 13 फीसदी डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: रिसर्च में दावा: स्मार्टफोन एप्लिकेशन की मदद से लगाया जा सकता है पुल की मजबूती का पता

    वहीं 2,167 रुपये की शुरुआती ईएमआई की सुविधा भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत 17,500 रुपये तक की बचत भी की जा सकती है। यानी सभी तरह के लाभ के साथ फोन को 15,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Weekly tech Wrap: ट्विटर वेरिफिकेशन फीस से लेकर मेटा पर जुर्माने तक, जानें इस हफ्ते की प्रमुख टेक अपडेट्स

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें