अमेरिकी कंपनी Avita का Liber V14 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Oct 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
AVITA launches its limited edition LIBER V14 Laptop exclusively on Flipkart at INR 62990
Avita Liber V14 - फोटो : AMAR UJALA

    अमेरिकी कंपनी Avita ने भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपना नया लैपटॉप Avita Liber V14 लॉन्च कर दिया है। Avita Liber V14 लैपटॉप में इंटेल कोर आई7 10th का प्रोसेसर मिलेगा और 16 जीबी रैम दी गई है। इस लैपटॉप को 14 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जिसके साथ एंटी ग्लेयर का भी सपोर्ट है।

    Avita Liber V14 की कीमत

    Avita Liber V14 की भारत में कीमत 62,990 रुपये है। यह सिंगल कलर वेरियंट नेवी ब्लू फिनिश में मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। लैपटॉप के साथ एसबीआई के कार्ड पर 10 फीसदी तक की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    Avita Liber V14 की स्पेसिफिकेशन

    Avita Liber V14 में विंडोज 10 होम दिया गया है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ LED बैकलाइट का सपोर्ट है। इसमें 16 जीबी DDR4 रैम के साथ इंटेल कोर आई7 10वें जेनरेशन का प्रोसेसर है। लैपटॉप में 1TB की SSD स्टोरेज और इंटेल का UHD ग्राफिक्स कार्ड है। इसमें 1 मेगापिक्सल का वेब कैम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बैटरी लाइफ को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें 4830mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ बैकलाइट कीबोर्ड भी है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में दो यूएसबी पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक HDMi पोर्ट और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसमें माइक्रोफोन के साथ डुअल स्पीकर के अलावा Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2 है। लैपटॉप का वजन 1.25 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें