Ambrane Diwali Sale: स्पीकर, पावरबैंक, हेडफोन पर 70% तक की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Oct 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Ambrane announces Diwali Deals upto 70 percent off on all its products during Amazon and Flipkart festive sale
Ambrane Pulse - फोटो : amarujala

    यदि आप फेस्टिव सीजन में ब्लूटूथ, स्पीकर, पावरबैंक और हेडफोन सस्ते में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में घरेलू कंपनी Ambrane के प्रोडक्ट पर 70 फीसदी तक की छूट मिल रही है।

    फ्लिपकार्ट पर मिलने वाली छूट

    फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में एंब्रेन का पावरबैंक Powerlit XL (20000mAh) 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 2,499 रुपये है। वहीं पावरबैंक PP 20 (20000mAh) को महज 899 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसकी एमआरपी 3,799 रुपये है। फ्लिपकार्ट की सेल में एंब्रेन का पर्सनल केयर गैजेट 549 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Hair Dryer AHD-21 महद 649 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी एमआरपी 1,599 रुपये है।

    विज्ञापन

    स्मार्टवॉच

    एंब्रेन ने हाल ही में अपनी एक स्मार्टवॉच Pulse smart watch लॉन्च की है जिसकी कीमत 3,499 रुपये है लेकिन सेल में इसे 3,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Ambrane Pulse घड़ी आपके ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव की लेटेस्ट अपडेट के साथ दिल की धड़कन और ब्लडप्रेशर की भी जानकारी देती है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। अब जहां तक ऑडियो प्रोडक्ट की बात है तो कंपनी ANB-33 नेकबैंड 799 रुपये और 5 वॉट का ब्लूटूथ स्पीकर 699 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें