तो क्या देश के हर एक युवा के हाथ में होगा नोकिया 8 ?

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Aug 2017 04:21 PM IST
Nokia 8: Is this phone beat samsung galaxy s8 and oneplus 5 ?
Nokia 8

    एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नोकिया का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च हो गया है। इस फोन में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जिनसे अभी तक लोग अनजान थे। फोन के खासियतों की बात करें तो इसके कैमरे बोथीज (bothies) तकनीक से लैस हैं यानी एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोन में Ozo Audio टेक्नोलॉजी दी गई है जो हॉलीवुड स्टूडियो में यूज होती है। इसका मतलब है कि आपको 360 डिग्री ऑडियो का एक्सपेरियंस मिलेगा। ऐसे में साफ है कि नोकिया ने वीडियो स्ट्रीमिंग मार्केट को ध्यान में रखकर ही इस फोन को लॉन्च किया है। अब यहां सवाल यह है कि नोकिया 8 का टारगेट यूजर्स कौन है?

    ये भी पढ़ेंः ​ वोडाफोन लाया नया प्लान, 348 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड

    samsung galaxy s8 plus
    samsung galaxy s8 plus

    भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और वनप्लस 5 को मिल सकती है टक्कर?

    नोकिया 8 से पहले भारतीय मोबाइल बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और वनप्लस 5 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन मौजूद हैं, लेकिन यहां के बाजार की बात करें एक समय में नोकिया ने यहां राज किया है। गली-गली, रेलवे स्टेशन, बाजार और घर-घर में नोकिया के रिंगटोन सुनाई देते थे। ऐसे में इसमें दो राय नहीं है कि भारतीय मोबाइल यूजर्स को बाकि कंपनियों के अलावा नोकिया पर सबसे ज्यादा भरोसा है।

    samsung galaxy s8 Price
    samsung galaxy s8 Price

    कीमत के मामले में सैमसंग गैलेक्सी एस 8 को पीछे छोड़ेगा नोकिया 8

    नोकिया 8 के भारतीय बाजार की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फोन कीमत 599 यूरो यानी करीब 45,000 रुपये है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत में फोन 40,000 से लेकर 45,000 रुपये के बीच होगी जो कि एक बड़ा फैक्टर साबित होगा। भारत में फोन की लॉन्चिंग अक्टूबर 2017 तक हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें